Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Murder: मानसरोवर पार्क के श्री ज्वाला मंदिर में दिनदहाड़े हत्या, पुजारी की पत्नी की धारदार हथियार से मौत

Delhi murder news, Jwala Mandir murder, Shahdara crim

Delhi Murder: मानसरोवर पार्क के श्री ज्वाला मंदिर में दिनदहाड़े हत्या, पुजारी की पत्नी की धारदार हथियार से मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में स्थित श्री ज्वाला मंदिर में रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर में घुसकर बदमाशों ने पुजारी की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के वक्त मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान मंदिर में पूजा कर रही एक अन्य महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है और मामले में हत्या तथा हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को मानसरोवर पार्क स्थित श्री ज्वाला मंदिर में महिला पर हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना मानसरोवर पार्क पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मंदिर परिसर में दो महिलाएं घायल अवस्था में मिलीं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पुजारी की पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कुछ लोग मंदिर में आए थे और उन्होंने पुजारी की पत्नी से पुजारी के बारे में पूछताछ की। महिला ने बताया कि पुजारी उस समय पूजा के लिए बाहर गए हुए हैं। इसी दौरान आरोपियों ने अचानक धारदार हथियार से पुजारी की पत्नी पर हमला कर दिया। जब मंदिर में मौजूद दूसरी महिला ने इस हमले का विरोध किया और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों महिलाओं को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीमों ने मंदिर परिसर से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें