Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गया पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Gaya (मृत्युंजय) : नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का काफिला बोधगया स्थित कन्वेंशन हॉल के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री सम्मेलन में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर चर्चा करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img