CrimeStoryउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, वसूली करने का आरोप, स्टिंग कैमरा और फर्जी आईडी बरामद

जिले के खुर्जा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो फर्जी पत्रकारों को...

Bulandshahar News : जिले के खुर्जा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पत्रकारिता का रोब जमाकर लोगों से अवैध वसूली करते थे। जनपद हापुड़ के धौलाना के रहने वाले अभिषेक राणा और प्रभात कुमार की पहचान हुई है।

क्या है पूरा मामला

सीओ विकास प्रताप सिंह व खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर के अनुसार, दोनों युवक लंबे समय से एक चैनल के पत्रकार होने का दावा कर रहे थे और लोगों को धमकाकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एएनआई के फर्जी परिचय पत्र जब्त किए हैं। इसके अलावा स्टिंग ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरे वाले चश्मे और तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button