Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माझा और दोआबा जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माझा और दोआबा जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माझा और दोआबा जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा

सीएम विंडो के माध्यम से सरकारी कार्यालयों में लोगों की समस्याओं का जल्द होगा निपटारा

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंड़ीगढ़ 25 जुलाई:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विभिन्न जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को समय पर विकास परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

आज यहां दोआबा और माझा के सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के जिलों में चल रहे विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जालंधर और अमृतसर को स्मार्ट सिटी बनाने से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इन परियोजनाओं की गति में कोई रुकावट न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने माझा और दोआबा के बाकी शहरों के विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

भगवंत सिंह मान ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी जाए और जब तक कार्यालय पहुंचे हर व्यक्ति की सुनवाई नहीं होती, तब तक कार्यालय न छोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता आम लोगों के रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोगों के रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज के त्वरित निपटारे के लिए एक और पहल का जिक्र करते हुए कहा कि जिला स्तर पर सीएम विंडो स्थापित की जा रही है, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा संबंधित क्षेत्र के विधायक लोगों की समस्याओं को हल कराने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर लिया जाएगा जबकि बाकी समस्याएं संबंधित विभागों को भेज दी जाएंगी।

आज की बैठक में जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, पठानकोट जिलों के सिविल और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *