Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Noida Authority Plot Scheme: Noida Authority ने लॉन्च की बड़ी प्लॉट स्कीम

Noida Authority Plot Scheme: Noida Authority ने लॉन्च की बड़ी प्लॉट स्कीम

Noida प्राधिकरण ने इंडस्ट्रियल, इंस्टीट्यूशनल और कमर्शियल श्रेणी के लिए बड़ी प्लॉट स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत इंडस्ट्री, अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूल, कॉरपोरेट ऑफिस और होटल के लिए जमीन आवंटित की जाएगी। इच्छुक आवेदक 19 मई से आवेदन कर सकेंगे।

प्राधिकरण के मुताबिक, ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून शाम 5 बजे तक तय की गई है, जबकि आवेदन 11 जून तक किए जा सकेंगे। प्लॉट आवंटन ई-ऑक्शन और इंटरव्यू प्रक्रिया के जरिए होगा। रिजर्व प्राइस से अधिक बोली लगाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इंडस्ट्रियल प्लॉट्स

इंडस्ट्रियल कैटेगरी में कुल 19 प्लॉट शामिल किए गए हैं, जहां मैन्युफैक्चरिंग और प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा सकेंगी।

ये प्लॉट सेक्टर-3, 6, 7, 9, 10, HC, 80, 162, 164, फेज-2 और सेक्टर-67 में स्थित हैं। प्लॉट का आकार 115 वर्गमीटर से लेकर 7997 वर्गमीटर तक रखा गया है। इनकी रिजर्व कीमत करीब 65 लाख रुपये से 18 करोड़ रुपये तक है।

स्कूल, अस्पताल और नर्सिंग होम के लिए प्लॉट

इंस्टीट्यूशनल श्रेणी में स्कूल, अस्पताल, नर्सिंग होम और कॉरपोरेट ऑफिस के लिए भी प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं।

स्कूल के लिए सेक्टर-19 में 18 हजार वर्गमीटर का प्लॉट रखा गया है, जिसकी रिजर्व कीमत करीब 143 करोड़ रुपये है।

सेक्टर-42 में लगभग 5 हजार वर्गमीटर का दूसरा स्कूल प्लॉट रखा गया है, जिसकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये है।

इन दोनों प्लॉट्स का आवंटन इंटरव्यू के जरिए होगा।

अस्पतालों के लिए:

सेक्टर-117 और सेक्टर-145 में 10-10 हजार वर्गमीटर के प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं।

नर्सिंग होम के लिए:

सेक्टर-41 और सेक्टर-47 में 1-1 हजार वर्गमीटर के दो प्लॉट रखे गए हैं।

इनका आवंटन ई-ऑक्शन के माध्यम से होगा।

होटल और कमर्शियल प्रोजेक्ट

कमर्शियल बिल्डर प्लॉट स्कीम के तहत बड़े होटल और व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स के लिए भी कई प्लॉट शामिल किए गए हैं।

सेक्टर-18, 96 और 93B में 20 हजार वर्गमीटर से बड़े तीन प्लॉट निकाले गए हैं।

इनका क्षेत्रफल 29 हजार से 37 हजार वर्गमीटर तक है।

सेक्टर-18 और सेक्टर-94 में 20 हजार वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल वाले दो प्लॉट भी उपलब्ध हैं।

होटल प्रोजेक्ट्स के लिए:

सेक्टर-71, 124 और 142 में तीन प्लॉट रखे गए हैं।

इनका क्षेत्रफल 7500 से 12570 वर्गमीटर तक है।

इनका आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें