उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्वास्थ्य विभाग को छह डॉक्टर मिले, नौ अगले हफ्ते पदभार संभालेंगे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। स्वास्थ्य विभाग को छह नए डॉक्टर मिल गए हैं। सोमवार को इन डॉक्टरों ने पदभार संभाल लिया। नौ डॉक्टर अगले हफ्ते पदभार संभालेंगे। जिले में चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत इनकी ड्यूटी लगाई गई है। जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार के कई स्वास्थ्य कार्यक्रम चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए 15 डॉक्टरों की जरूरत थी। स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो हफ्ते पहले डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किए थे। एक हफ्ते बाद इनके चयन की सूची जारी की गई थी। इनमें से छह डॉक्टरों ने पदभार ग्रहण किया है। 17 जून तक नौ डॉक्टर पदभार संभालेंगे।

सभी डॉक्टर संविदा पर लिए गए हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण तीन महीने पहले प्रदेश रैंकिंग में जिला काफी पिछड़ गया था। पिछले महीने से रैंकिंग में सुधार हुआ है। डॉक्टरों के आने से रैंकिंग और भी बेहतर होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मंजीत कुमार ने बताया कि नौ डॉक्टर ज्वाइनिंग फॉर्म लेकर गए हैं। निर्धारित तिथि से पहले सभी के पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने पदभार लिया नोएडा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के लिए भी 15 प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर समेत अन्य डॉक्टरों का चयन किया गया था। इनमें से कई ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अन्य डॉक्टर भी जल्द पदभार लेंगे। मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 सीट पर एमबीबीएस कोर्स शुरू होने वाला है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन तैयारी में जुटा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img