Noida Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

Noida Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

नोएडा। सेक्टर-129 के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, संत कबीर नगर के खलीलाबाद निवासी अमित चौधरी ने थाने में शिकायत दी कि उनके चाचा पंकज कुमार अपने सहकर्मी विवेक कुमार और गुलशेर अली के साथ बाइक पर परी चौक से नोएडा आ रहे थे। रात करीब 11 बजे एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान विवेक और पंकज की मौत हो गई। गुलशेर अली का इलाज जारी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पुलिस ने हेलमेट नहीं पाए हैं, जांच की जा रही है कि युवकों ने हेलमेट पहना था या नहीं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img