उत्तर प्रदेशराज्य
Greater Noida Expressway: Noida एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चार राहगीर घायल
Greater Noida Expressway: Noida एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चार राहगीर घायल
Noida–Greater Noida Expressway पर सफीपुर के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
हादसा सेक्टर-148 के पास उस समय हुआ जब चारों लोग सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
घायलों की मदद के लिए यूट्यूबर Mridul Tiwari ने आगे आकर सभी घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
