Noida mobile tower incident: नोएडा में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेम प्रसंग बना वजह

Noida mobile tower incident: नोएडा में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेम प्रसंग बना वजह

Noida के सेक्टर-62 स्थित टोट मॉल रोड सी-ब्लॉक ग्रीन बेल्ट इलाके में शनिवार को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती ने खुद ही डायल-112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट तक पुलिस और महिला कांस्टेबल युवती को समझाने का प्रयास करती रहीं। काफी बातचीत और समझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवती पिछले दो वर्षों से मामूरा गांव में एक युवक के साथ रह रही थी। दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। हाल ही में युवक अपने गांव Bihar गया था, जहां उसकी शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई। यह जानकारी मिलने के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई और गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवती को सुरक्षित बचा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img