Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Uttar Pradesh : हापुड़ में सनसनीखेज वारदात, आम के बाग में मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

Hapur News : हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कल्यानेश्वर मंदिर के पास स्थित एक आम के बाग में 35 वर्षीय युवक जसवीर का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह बाग मालिक जब अपने खेत पर पहुंचा तो खून से सना शव देखकर सन्न रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। युवक का शव आम के बाग में पड़ा हुआ था, जबकि उसकी मोटरसाइकिल पास ही खड़ी मिली। घटनास्थल पर देसी शराब के कई पव्वे और डिस्पोजल गिलास भी बिखरे हुए थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले वहां शराब पार्टी हुई थी। मृतक की पहचान जसवीर पुत्र दौलत राम निवासी अब्दुल्लापुर थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के चेहरे और गले पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो इस घटना को हत्या की ओर इशारा करते हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक की या तो गोली मारकर हत्या की गई है या फिर किसी धारदार या नुकीली वस्तु से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। शव के आसपास फैला खून घटना की भयावहता को बयां कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार जसवीर शराब पीने के लिए ही बाग में गया था, लेकिन इसके बाद क्या हुआ यह रहस्य बना हुआ है।

गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें