उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा की लिफ्ट में फंसा परिवार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को ‘सीनियर सिटिजन सोसाइटी’ की लिफ्ट में एक ही परिवार के 6 लोग फंस गए। इन लोगों ने 112 पर कॉल की। जिसके 45 मिनट बाद PRV टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, बाहर निकालने में करीब 45 मिनट लग गए।

इस दौरान परिवार के लोग अंदर छटपटाते रहे। एक-दूसर को हौसला देते रहे। कभी जमीन पर बैठते, कभी खड़े होते। परिवार के लोग बोलते रहे-‘ये भगवान हमें बचा लो’। इस दौरान चिल्लाते रहे। जल्दी से प्लीज हमें बाहर निकालो। सभी को एक-एक कर सुरक्षा टीम ने बाहर निकाला। बीटा-2 थाना क्षेत्र में ‘सीनियर सिटिजन सोसाइटी’ है। मुकेश शर्मा के बेटे शिवम और बेटी तरुषी यहां रहते हैं। मुकेश मेरठ के मेपल्स पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल है। 9 जून को मुकेश शर्मा, पत्नी अंजनी शर्मा, बेटे शिवम, बेटी तरुषी, नाती मीनू और आदित्य के साथ वृंदावन गए थे। वहां से 10 जून की सुबह सभी लौटे थे। मुकेश शर्मा ने बताया-सुबह तड़के साढ़े तीन बजे वो सभी लोग लिफ्ट के अंदर गए। उनका रूम सेकेंड फ्लोर है। तभी कुछ देर चलकर अचान से लिफ्ट बंद हो गई।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img