नई दिल्ली: एचएमपीवी को लेकर अलर्ट: दिल्ली के अस्पतालों में बढ़ी निगरानी

नई दिल्ली, 6 जनवरी : देश में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के चार मामले सामने आने के बाद दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉक्टर वंदना बग्गा ने सभी अस्पतालों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में डॉक्टर बग्गा ने सभी 11 जिलों के जिला चिकित्सा अधिकारियों और एकीकृत रोग निगरानी समिति के राज्य प्रभारी के साथ बैठक करके मौजूदा स्थिति पर चर्चा के बाद निर्देश और एचएमपीवी हेल्पलाइन नंबर जारी किए। डीजीएचएस ने सभी अस्पतालों को एचएमपीवी की निगरानी बढ़ाने और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के साथ फ्लू, सर्दी, जुकाम के मरीजों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा अस्पतालों को इन्फ्लुएंजा व सांस के गंभीर संक्रमण की बीमारी एसएआरआई (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) के मामलों को रिपोर्ट करने को भी कहा है। इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों (आइएलआई) व एसएआरआई जैसे मामलों को तुरंत आईएचआइपी (इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफार्मेशन प्लेटफॉर्म) पर ऑनलाइन रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही डीजीएचएस ने डेंगू और कोरोना मरीजों की मदद के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन 011-22307145/011-22300012 को एचएमपीवी मरीज की जानकारी देने के लिए भी एक्टिव कर दिया है।

डॉ बग्गा ने कहा, एचएमपीवी व रेस्परेटरी सिंसिटियल वायरल (आरएसवी) के संक्रमण से सामान्य तौर पर सांस लेने पर हल्की परेशानी होती है। यह खुद ठीक हो जाती है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। डीजीएचएस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय रोग निगरानी केंद्र (एनसीडीसी) व विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिली सूचना के अनुसार, चीन में एचएमपीवी के संक्रमण की कोई इमरजेंसी घोषित नहीं है। हालांकि, स्वाइन फ्लू (एच1एन1) जैसी मौसमी बीमारी बढ़ी है।

वहीं लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा, डीजीएचएस के निर्देश के अनुसार पालन करना शुरू कर दिया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही इन्फ्लूएंजा के गंभीर संक्रमण वाले मरीजों को अलग से आइसोलेट करने की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी गंभीर संक्रमण के मरीज अस्पताल में नहीं आ रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार के सामान्य मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। अस्पताल में पैरासिटामॉल और अन्य आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक है। उन्होंने बताया कि एचएमपीवी वायरस के लक्षण बर्ड फ्लू जैसे ही हैं। इसमें सांस लेने में दिक्कत होती है। सामान्य मामलों में यह खांसी या गले में घरघराहट, नाक बहने या गले में खराश का कारण बनता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img