Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हमारी तरह अपने कामों की लिस्ट जारी करें बीजेपी सांसद, तुलना करके जनता खुद लेगी वोट का फैसला- दीपेंद्र हुड्डा

 

रोहतक, 17 अप्रैलः(कोमल रमोला ) कोसली में कांग्रेस के कुनबे में बड़ा विस्तार हुआ है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज 2019 में कोसली विधानसभा क्षेत्र से JJP प्रत्याशी रहे रामफल कोसलिया, JJP के प्रदेश सचिव नरेश जून, कोसली से निर्दलीय प्रत्याशी रही विनोद कुमारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कोसली प्रत्याशी रहे रामअवतार पचेरवाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इनके साथ सरपंच कुलदीप उर्फ़ हैप्पी (भालौट), विनोद गोला पार्षद, विजय तंवर, पूरण सिंह (हलका प्रधान, SC सेल JJP, कोसली), फूल सिंह (हलका प्रधान, SC सेल JJP, कोसली), मुकेश देवी (उप-प्रधान, जिला कार्यकारिणी JJP, रोहतक) समेत दर्जनभर नेताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा। दीपेंद्र हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और पूरे मान-सम्मान का भरोसा दिलाया।

ज्वाइनिंग के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा से अपने पुराने बयानों पर पक्ष स्पष्ट करने की मांग की है। दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि करनाल से सांसद रहते हुए अरविंद शर्मा ने कांग्रेस सरकार के चहुमुखी विकास की बारंबार तारीफ की थी। वह खुद हुड्डा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का बखान करनाल समेत पूरे हरियाणा में करते थे। लेकिन जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो आरोप लगाया कि दीपेंद्र हुड्डा ने सारे काम रोहतक में ही करवा दिए। लेकिन कमाल की बात है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद वहीं सांसद का रहे हैं कि दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक में काम ही नहीं करवाए। भाजपा सांसद को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उनका कौन-सा बयान सच माना जाए? क्योंकि हर 5 साल में उनका स्टैंड बदल जाता है।

दीपेंद्र हुड्डा ने अपने कामों का ब्यौरा देते हुए बीजेपी सांसद से सवाल पूछा कि ये काम किसके कार्यकाल में हुए। अरविंद शर्मा को बताना चाहिए कि आईएमटी रोहतक, फुटवियर पार्क बहादुरगढ़, थर्मल प्लांट झज्जर, हेल्थ यूनिवर्सिटी, आईआईएम, लख्मीचंद यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट, एम्स-2, मेट्रो बहादुरगढ़ तक मेट्रो, आईआईटी बाढ़सा, कैंसर इंस्टीट्यूट जैसे संस्थान किसके कार्यकाल के दौरान रोहतक लोकसभा में आएं? साथ ही मौजूदा सांसद को अपने कामों की लिस्ट भी जनता के सामने रखनी चाहिए। जनता अपने आप तुलना करके अपने वोट का फैसला कर लेगी।

सांसद दीपेंद्र ने कहा कि जिस रोहतक-हांसी-महम रेल लाइन का क्रेडिट बीजेपी लेना चाहती है, इसकी स्थापना भी कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हुई। बीजेपी के मुख्यमंत्री को तो इस रेल लाइन की फाइल तक नहीं मिल रही थी। दीपेंद्र ने बताया कि उन्होंने खुद ये फाइल को ढूंढ कर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। कई बार वो बाकायदा दस्तावेज और तारीखों के साथ बता चुके हैं कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान इस रेल लाइन के लिए क्या-क्या काम हुए। रेलवे लाइन की मंजूरी से लेकर काम शुरू करवाने और गुम फाइल तक को ढूंढ़ने का सारा जिम्मा बतौर सांसद उन्होंने निभाया था।

आपको बता दें कि आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अशोक फौजी सिवाना बेरी (मण्डल अध्यक्ष, जिला झज्जर, BJP), पवन शर्मा, अश्वनी, आलोक, मंजीत नम्बरदार (BJP), सत्यवान, राजेश, सत्येन्द्र, साहिल गुढ़ा, अमित उर्फ़ मोनू, INLD से आज़ाद, सुमित, अमित, पवन, डी. एन. पन्त आदि भी मुख्य रूप से शामिल रहे। सभी ने चुनानों में कांग्रेस को बड़े अंतर से जीत दिलाने का ऐलान किया।

दीपेंद्र हुड्डा आज ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत सांपला भी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कलानौर में इस अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की व लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा। लोगों का उत्साह देखकर दीपेंद्र हुड्डा ने इसबार बड़े अंतर से कांग्रेस की जीत का दावा किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *