Noida: नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ 81 गांवों के किसानों का बड़ा आंदोलन, शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Noida: नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ 81 गांवों के किसानों का बड़ा आंदोलन, शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के 81 गांवों के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सैकड़ों किसानों ने दोपहर में हरौला सेक्टर 5 से पैदल मार्च करते हुए प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने धरना रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने टेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्राधिकरण और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बातचीत के लिए धरना स्थल पर पहुंचे, मगर किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे।

किसानों की मांग है कि प्राधिकरण से हुए पुराने समझौतों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उनकी मुख्य मांगों में 5 प्रतिशत भूखंडों का आवंटन, मुआवजा और गांवों का विकास शामिल हैं। किसानों ने स्पष्ट किया है कि अगर 15 अक्टूबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 16 अक्टूबर को प्राधिकरण पर ताला बंदी की जाएगी। धरने का नेतृत्व प्रमुख किसान नेताओं ने किया, और हजारों की संख्या में किसान इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img