Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में टावर पर चोरी करते समय चोर की ग्रामीणों की देख नीचे कूदा, एक चोर फरार

Hapur News : हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर में रविवार सुबह एक चोर टावर पर चोरी करते समय ग्रामीणों को देखकर नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात करीब तीन बजे की है, जब गांव निवासी मोहम्मद नाजिम और अन्य ग्रामीण ड्रोन की अफवाह को लेकर गांव में पहरा दे रहे थे।

ग्रामीणों ने पकड़ा एक चोर

ग्रामीणों ने टावर के पास कुछ हलचल देखी और टॉर्च की रोशनी में उन्होंने देखा कि दो चोर नीचे खड़े थे और एक टावर पर चढ़कर चोरी कर रहा था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर नीचे खड़े दोनों चोर खेतों की तरफ भागने लगे। टावर पर चढ़ा चोर ग्रामीणों को देखकर नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। भागने का प्रयास कर रहे दो चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि तीसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चोर को अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरे चोर को गिरफ्तार कर लिया। घायल चोर की पहचान मेरठ निवासी शोएब के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार चोर की पहचान शादाब के रूप में हुई है, जो फिरोज बिल्डिंग के पास रहता है।

पुलिस की जांच जारी

थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों के पास से चोरी करने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस तीसरे फरार चोर की तलाश कर रही है। घायल चोर का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही तीसरे चोर को भी पकड़ने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें