Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण अवैध निर्माण पर लेगा एक्शन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण अवैध निर्माण पर लेगा एक्शन
39 डेवलपर को जारी थे नोटिस, लिया जा रहा लीगल ओपिनियन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में सलारपुर खादर में 39 डेवलपर को अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया था। ये डेवलपर 60 से ज्यादा हाइराइज इमारतों का निर्माण कर रहे हैं।

इनको इमारत ध्वस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। अब प्राधिकरण में इन डेवलपर के जवाब आना शुरू हो गए हैं। इसमें से अधिकांश के मामले हाइकोर्ट, सिविल कोर्ट, एडीएम कोर्ट में है। इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है।

प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक व्यापक प्लान तैयार किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही डीएम के साथ बैठक की जाएगी। हालांकि यहां लगाए गए अधिकांश नोटिस को डेवलपर ने खुद ही हटा दिया। साथ ही यहां चोरी-छिपे निर्माण कार्य किया जा रहा है। इन सोसाइटी में करीब 5 हजार से ज्यादा फ्लैट हैं। जिनकी बुकिंग तक हो चुकी है। यहां दो से लेकर थ्री बीएचके तक के फ्लैट हैं। अन्य सोसाइटी से सस्ते होने के चलते लोग इनके लुभावने विज्ञापनों में फंस गए।

प्राधिकरण के लगे हैं बोर्ड
जिन स्थानों पर इन इमारतों का निर्माण किया जा रहा है, वहां नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड लगे हैं। इसमें साफ लिखा है कि यह जमीन प्राधिकरण की अर्जित और कब्जा प्राप्त जमीन है। इस पर निर्माण करना अवैध माना जाएगा। फिलहाल अधिकांश मामले अदालत में होने से अब इन पर विधि विभाग से सलाह-मशवरा किया जा रहा है।

इन खसरा नंबर निर्माण को दिया था नोटिस
सलारपुर खादर पुलिस चौकी के पीछे प्राधिकरण की अधिसूचित व अर्जित भूमि है, जिनका खसरा संख्या 723, 724 727, 728, 729, 730, 731, 732, 733, 734, 735, 736, 737, 738, 739, 745, 746, 747, 748, 749, 750, 751, 752, 753 पर अवैध निर्माण है। इस भूमि पर किसी प्रकार की खरीद फरोख्त न की जाए, वित्तीय नुकसान हो सकती है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें