युवती का मोबाइल लेकर भागा बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-18 में बदमाश एक युवती का मोबाइल लेकर भाग गया। बदमाश भागते एक मिठाई की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। युवती ने इस घटना की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। इसके अलावा युवती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग और गौतमबुद्ध नगर डीएम से भी शिकायत की है।
पुलिस को दी शिकायत मोनी गुप्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर में रहती हैं। वह 30 अक्तूबर को दीवाली को शॉपिंग करने के लिए सेक्टर-18 पहुंची थी। जब वह बीकानरेवाला पर मिठाई खरीद रही थीं, तभी उनके पर्स से एक बदमाश आईफोन लेकर भाग गया। घटना के समय बदमाश दुकान के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। युवती ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। पुलिस ने मामले में 4 नवम्बर को केस दर्ज किया है।

सीएम समेत कई अधिकारियों से की शिकायत
मोनी गुप्ता ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग और गौतमबुद्ध नगर डीएम से की है। मोनी ने सभी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img