Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: दिल्ली विधानसभा सत्र 4 अगस्त से 8 अगस्त तक, CM रेखा गुप्ता ने कहा—ई-विधानसभा के साथ शुरू होगा नया युग

Delhi: दिल्ली विधानसभा सत्र 4 अगस्त से 8 अगस्त तक, CM रेखा गुप्ता ने कहा—ई-विधानसभा के साथ शुरू होगा नया युग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पदभार ग्रहण के बाद अपनी प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाई है, और यह सरकार राजधानी में नीतिगत एवं प्रशासनिक सुधारों की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और जनता तक सीधे संवाद की संस्कृति को विकसित करना है। इसी क्रम में उन्होंने घोषणा की कि 4 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलने वाला दिल्ली विधानसभा का सत्र, इतिहास में पहली बार ‘ई-विधानसभा’ के रूप में आयोजित होगा।

रेखा गुप्ता ने इसे लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली में एक डिजिटल क्रांति करार दिया और कहा कि इससे न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ई-विधानसभा से विधायकों को सभी दस्तावेज और जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कामकाज अधिक व्यवस्थित और त्वरित हो सकेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में उनकी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक जवाबदेही जैसे मुद्दों को प्राथमिकता पर रखकर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली को सुशासन, सेवा और संवेदनशीलता का केंद्र बनाया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें