Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के बाहर देर रात फायरिंग, दुकानदार घायल, पुलिस जांच में जुटी

Delhi Crime: दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के बाहर देर रात फायरिंग, दुकानदार घायल, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज इलाके में बीती रात उस समय दहशत फैल गई, जब अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। यह फायरिंग की सनसनीखेज घटना रात करीब 11 बजे सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस के अनुसार, फायरिंग में कुल पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक दुकानदार फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया। फुरकान को गोली पैर में लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना को लेकर चश्मदीदों ने बताया कि फायरिंग एक पुराने विवाद के चलते हुई। करीब 15 दिन पहले एहसान नाम के व्यक्ति से एक दुकान खाली कराई गई थी। उसी रंजिश में शुक्रवार रात एहसान अपनी पत्नी और कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और दुकानदार फुरकान पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब पांच राउंड फायर किए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को रंजिश की पुष्टि मिली है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस मामले को लेकर निजामुद्दीन थाने में केस दर्ज किया गया है और आरोपी एहसान व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और पूरे घटनाक्रम की परतें खुलेंगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें