Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Faridabad: फरीदाबाद में पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त का प्रसारण, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बोले—किसानों का हित सिर्फ मोदी सरकार में सुरक्षित

Faridabad: फरीदाबाद में पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त का प्रसारण, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बोले—किसानों का हित सिर्फ मोदी सरकार में सुरक्षित

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में आज केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में शिरकत की और देशभर के किसानों को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से देश के 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की 20वीं किस्त जारी की, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। यह किस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दी गई है। इस योजना के तहत अब तक देशभर के किसानों को कुल मिलाकर करीब पौने चार लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा चुकी है।

फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में किसानों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। किसानों ने लाइव संबोधन के दौरान तालियों और नारों से प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

लाइव प्रसारण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी बिचौलिए और बिना किसी कटौती के सीधे किसानों के खाते में पैसे भेजकर यह साबित कर दिया है कि किसानों के हित सिर्फ मोदी सरकार में ही सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में ऐसी पारदर्शिता और ईमानदारी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

कृष्णपाल गुर्जर ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया, जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, एसपी योजनाएं और सिंचाई से जुड़ी योजनाएं, जो किसानों की आर्थिक स्थिरता और उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए कारगर साबित हो रही हैं।

वहीं, विपक्ष द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणियों पर तीखा हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष अब पाकिस्तान की भाषा बोलने लगा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश के जांबाज सैनिकों का अपमान कर विपक्ष अपनी ही देशभक्ति पर सवाल खड़ा कर रहा है।

राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने भी इस मौके पर राज्य में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए जाने के विषय में सफाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में केवल कुछ ही स्थानों पर लगभग 50% सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं, जबकि अधिकांश स्थानों पर यह बढ़ोतरी केवल 10% के आसपास की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कदम पारदर्शी प्रक्रिया और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें