Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Delhi Crime: अशोक नगर इलाके में MTNL से रिटायर्ड बुजुर्ग कर्मचारी की बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू मार कर की हत्या

अशोक नगर इलाके में MTNL से रिटायर्ड बुजुर्ग कर्मचारी की बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू मार कर की हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एमटीएनएल से रिटायर्ड बुजुर्ग कर्मचारी की बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू मार कर हत्या कर दी . पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फरार हत्यारे की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. पूर्वी दिल्ली जिला की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6.39 बजे पुलिस स्टेशन न्यू अशोक नगर में पीसीआर कॉल आई कि किसी ने कॉलर के पिता की हत्या कर दी है. इस सूचना पर एसएचओ पीएस न्यू अशोक नगर अन्य स्टाफ के साथ मकान नं. सी-2/33, न्यू अशोक नगर घटना स्थल पर पहुचें. घर में, पहली मंजिल पर एक कमरे में, एक व्यक्ति जिसकी पहचान गौतम ठाकुर पुत्र कैलाश ठाकुर के रूप में की गई थी, जिसकी उम्र लगभग 72 वर्ष थी, बिस्तर पर मृत पाए गए. उसके पेट में चाकू से चोट के निशान पाया गया. पीसीआर कॉल उनके बड़े बेटे मुकेश ठाकुर ने की थी। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया.घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. डीसीपी ने बताया कि मृतक गौतम ठाकुर एमटीएनएल से वर्ष 2012 में मैकेनिक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और इस मकान की पहली मंजिल पर अपने दो बेटों और उनके परिवारों के साथ रहते थे. डीसीपी ने बताया कि शव को एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया. डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पीड़ित परिवार ने बताया है दो बदमाशों ने घुसकर बुजुर्ग की चाकू मार के हत्या की है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. ताकि हत्यारे की पहचान की जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *