Noida Crime: नोएडा पुलिस का वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी, वाहन चोर गिरोह गिरफ्त में, 5 गाड़ियां बरामद

नोएडा पुलिस का वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी, वाहन चोर गिरोह गिरफ्त में, 5 गाड़ियां बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस ने लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों से पूछताछ की। इनकी निशानदेही पर चोरी की 5 गाड़ियां बरामद किए गए। इसके साथ ही एक अन्य वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया गया। दरअसल नोएडा पुलिस ने करीब 10 दिन पहले लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 10 वाहन बरामद किए थे। डीसीपी राम बदन सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में खलील पुत्र सरीफ, सोनू पुत्र सुघड और मोनु कुमार पुत्र शिवलाल को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया।

इनसे पूछताछ में एफएनजी रोड के पास स्थित बिसरख पुल के नीचे से 5 और चार पहिया वाहन बरामद किए गए। साथ ही एक अन्य शातिर वाहन चोर अन्नू उर्फ हेमराज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जनपद पटियाला पंजाब कार रहने वाला है। डीसीपी ने बताया कि इन आरोपियों की दोबारा से रिमांड के लिए कोर्ट में याचिका दी जाएगी। क्योंकि अब भी कई और लोग इस गिरोह में शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि अधिकांश कार दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य प्रदेशों से चोरी की गई है वहां भी इनके नाम मुकदमे दर्ज है। इसलिए वहां की पुलिस भी रिमांड लेगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img