Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

स्कूल बसों में सुरक्षा के इंतजाम अधूरे

नोएडा। जिले में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा सोमवार को चलाए गए जांच अभियान में चार स्कूल बसों में सुरक्षा के अधूरे इंतजाम मिले।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा। जिले में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा सोमवार को चलाए गए जांच अभियान में चार स्कूल बसों में सुरक्षा के अधूरे इंतजाम मिले। बसों में अग्निशमन सिलेंडर खाली थे। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे।
पैसेंजर टैक्स अधिकारी राजेश मोहन ने बताया कि सभी प्रवर्तन टीमों द्वारा 50 से अधिक स्कूल बसों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 13 बसों का चालान किया गया है। इसमें अग्निशमन यंत्र न होने, चार में सिलेंडर खाली होने, वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और बीमा न होने पर चालान किया गया है। इसके अलावा छह बसों के चालक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सके थे। चालकों का कहना था कि स्कूल ने लाइसेंस जमा कर लिए हैं।

चालकों से कहा गया कि वे लाइसेंस की प्रति या उसकी फोटो अपने मोबाइल में जरूर रखें। इसके अलावा एक क्रेन को सीज किया गया है। क्रेन पर ढाई लाख रुपये रोड टैक्स बकाया था। इसका टैक्स 2019 से नहीं जमा था।

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि बिना फिटनेस संचालित दो स्कूल बस और बगैर परमिट दौड़ रही तीन बसों को नॉलेज पार्क थाने में बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर स्कूल बसों की लगातार जांच जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *