Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

FirstOne Rehab Foundation: फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन में कार्यशाला का आयोजन, राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया सम्मानित

FirstOne Rehab Foundation: फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन में कार्यशाला का आयोजन, राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया सम्मानित

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर-70 स्थित फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन में गुरुवार को एक विशेष मेडिकल वर्कशॉप एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “कंधे और उससे जुड़ी समस्याएं” रखा गया था। कार्यशाला में एमिटी विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और कहा कि इस प्रकार के मेडिकल वर्कशॉप केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं, जो विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

फ़ाउंडेशन की निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने कंधे के जोड़ की संरचना, बायोमैकेनिक्स और सामान्य समस्याओं जैसे फ्रोजन शोल्डर एवं रोटेटर कफ इंजरी के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. महिपाल सिंह ने विद्यार्थियों को क्लिनिकल आकलन और पुनर्वास तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी ने समग्र पुनर्वास की अवधारणा समझाते हुए कहा कि चिकित्सक का कार्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि रोगी की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाना भी है।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्या कार्की और पियूष कांडपाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक राज, प्रशासनिक प्रमुख कृष्णा यादव, विशेष शिक्षिका इलिका रावत और सौम्या सोनी भी उपस्थित रहे।

सेंटर मैनेजर सुर्भी जैन ने कहा कि फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं को केवल सैद्धांतिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक और जीवनोपयोगी कौशल प्रदान करना है। इस तरह के मेडिकल वर्कशॉप विद्यार्थियों को दक्ष बनाकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने योग्य बनाते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें