Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : विश्व वेटलैंड्स दिवस पर बायोडायवर्सिटी पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Hapur News : विश्व विश्व वेटलैंड्स दिवस के अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर के बायोडायवर्सिटी पार्क स्थित वाटर लिली क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग और स्वामी विवेकानंद विचार मंच ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने की।

अपने संबोधन में अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज मां गंगा का अविरल स्वरूप सभी के सामने है और आमजन से अपील की कि गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए उसमें कूड़ा-कचरा न डालें तथा उसके किनारों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि गंगा सेवक मूलचंद आर्य ने वेटलैंड दिवस को जिम्मेदारी का संदेश बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के वेटलैंड की सुरक्षा और विस्तार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भारत में पर्यावरण संरक्षण के सकारात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले 12 वर्षों में रामसर साइट्स की संख्या 26 से बढ़कर 98 हो गई है।

आर्य ने समझाया कि आर्द्र भूमि को ही वेटलैंड कहा जाता है, जो भूमि के फेफड़ों की तरह कार्य करती हैं। ये जैव विविधता का विस्तार करती हैं और विभिन्न प्रकार के जलचरों को जीवन प्रदान करती हैं, इसलिए गांव, शहर और जंगलों के निकट स्थित आर्द्र भूमि की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विशिष्ट अतिथि सूबेदार जगदीश सिंह चौहान ने अपनी कविता के माध्यम से वेटलैंड के महत्व को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी करण सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश में पर्यावरण विभाग की लगातार पहलों पर प्रकाश डाला।

महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर बहादुरगढ़, भागीरथी इंटर कॉलेज बृजघाट और नेह नीड के बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर वेटलैंड दिवस के महत्व को समझा। इस अवसर पर सबाबुल हसन, गौरव कुमार, शुभम चौहान, भावना कुमारी, अरविंद कुमार, जयपाल सिंह और मुकेश त्यागी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें