East Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में भीषण आग से हड़कंप, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

East Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में भीषण आग से हड़कंप, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बीती शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब 7 ब्लॉक स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग मकान की दूसरी मंजिल पर तेज धमाके के साथ भड़की और कुछ ही देर में तेजी से फैलते हुए तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। घटना के समय इलाके में तेज आवाज के बाद आग की लपटें और घना धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मकान में मौजूद सभी लोग सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के अधिकारी जयवीर ने बताया कि शाम 7 बजकर 21 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद कुल 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार कई घंटे तक मशक्कत की और करीब 9 बजकर 45 मिनट पर आग को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया। आग मकान के अंदर तक फैल चुकी थी, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

आग बुझाने के बाद दमकल विभाग द्वारा कूलिंग का काम जारी रखा गया है ताकि दोबारा आग लगने की कोई संभावना न रहे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मकान में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img