Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Ramlila Maidan: राजधानी के रामलीला मैदान में जनकपुरी गमन के साथ रामलीला का भव्य मंचन शुरू

Delhi Ramlila Maidan
Delhi Ramlila Maidan: राजधानी के रामलीला मैदान में जनकपुरी गमन के साथ रामलीला का भव्य मंचन शुरू

Delhi Ramlila Maidan: राजधानी के रामलीला मैदान में जनकपुरी गमन के साथ रामलीला का भव्य मंचन शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी के रामलीला मैदान में जारी रामलीलाओं में 5 अक्टूबर को विश्वामित्र आश्रम में जनक दूत का निमंत्रण पत्रिका लाना और विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण का जनकपुरी के लिए गमन के साथ भव्य मंच पर मंचन शुरू किया गया. लीला में आगे अहिल्या उद्धार, राम लक्ष्मण का जनकपुरी में घूमना, जनक वाटिका में सीता का आना, फूल चुनना, राम लक्ष्मण को देखना, सीता द्वारा गौरी पूजन का मंचन आयोजित हुआ. इसके अलावा जनकपुरी में सीता स्वयंवर की नगर वासियों को सूचना, नगरवासी नाचते गाते सजावट करते हैं. राम द्वारा धनुष भंग होना एवं परशुराम संवाद तक लीला का मंचन हुआ.

लव कुश रामलीला कमेटी, लालकिला मैदान दिल्ली के अध्यक्ष अर्जुन कुमार महाराजा जनक के दरबार में उदघोष एक-एक राजा को सभागार में आमंत्रित करना, सीता जी के आने की घोषणा-राजाओं का ललचाई दृष्टि से देखना, ‘रंगभूमि’ सीता जी द्वारा शिव धनुष पूजन, राजाओं का जनक आमंत्रण, राजमंत्री द्वारा परिचय चारण को बुलाना, प्रतिज्ञा सुनाना, राजाओं का बल अजमाना किन्तु असफल होना. जनक की निराशा पर लक्ष्मण का क्रोधित होने पर विश्वामित्र द्वारा रोकना तथा राम को आज्ञा देना, राम द्वारा धनुष भंग होना और परशुराम संवाद की लीला का मंचन हुआ. भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार, सिंगर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भगवान परशु राम का दमदार अभिनय किया, राजा जनक के प्रमुख मंत्री हास्य अभिनेता असरानी ने राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के अवसर पर अपने अनूठे हास्य अंदाज में राजाओं को आमंत्रित किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *