मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क पर उतरेंगे किसान

अमर सैनी

नोएडा। किसानों ने उनकी मांगों के लेकर गठित हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट के संबंध में गुरुवार को मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की। कमिश्नर से किसानों ने मांग की है कि कमेटी जल्द से जल्द शासन को रिपोर्ट सौंप दे, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ सके। किसानों ने कहा कि अगर कमेटी ने उनके पक्ष में रिपोर्ट नहीं दी तो वे सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे।
शासन ने छह महीने पहले किसानों की मांगों को लेकर राजस्व परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में हाईपावर कमेटी बनाई है। इसमें मेरठ मंडलायुक्त और जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बतौर सदस्य शामिल हैं। इसका गठन करते समय दावा किया गया था कि तीन महीने के अंदर यह कमेटी शासन को रिपोर्ट सौंप देगी। कमेटी की रिपोर्ट पेश करने में लगातार हो रही देरी को देखते हुए गुरुवार को भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर पहलवान के नेतृत्व में करीब दो दर्जन किसानों ने गुरुवार को मेरठ में मंडलायुक्त से मुलाकात की। सुखबीर पहलवान ने बताया कि मंडलायुक्त से आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द शासन को रिपोर्ट सौंप दी जाए ताकि उस पर शासन कोई निर्णय ले सके। उन्होंने कहा कि अगर किसानों के खिलाफ कमेटी ने रिपोर्ट दी तो सड़क पर उतरकर इसका विरोध दर्ज कराएंगे। इसकी वजह यह है कि पहले भी तत्कालीन सरकार में मंत्री रहे ठाकुर जयवीर सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित हुई थी। उसने किसानों के पक्ष में रिपोर्ट दी थी। इसेक अलावा बीते सालों में नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में भी किसानों की मांगों के पक्ष में प्रस्ताव पास कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई।

20 को नोएडा आ सकते हैं राजस्व परिषद के अध्यक्ष

किसानों की मांगों को लेकर हाईपावर कमेटी की बैठक 20 जुलाई को हो सकती है। इस दिन राजस्व परिषद के अध्यक्ष नोएडा आ सकते हैं। इसमें फिर से मांगों को लेकर विचार किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img