Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida West Metro ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी

Greater Noida West Metro ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग कर रहे स्थानीय निवासियों ने अब अपनी आवाज दिल्ली तक पहुंचाने का फैसला किया है। क्षेत्र में मेट्रो सुविधा अब तक शुरू न होने से नाराज लोगों ने 15 मार्च 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह प्रदर्शन नेफोवा (NEFOWA) के नेतृत्व में किया जाएगा, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
निवासियों का कहना है कि एनसीआर का हिस्सा होने के बावजूद ग्रेटर नोएडा वेस्ट को अब तक मेट्रो सुविधा नहीं मिल पाई है। रोजाना लाखों लोग नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद की ओर काम के लिए जाते हैं और घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इससे न केवल समय और ईंधन की बर्बादी होती है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
लोगों का आरोप है कि कम आबादी वाले कई क्षेत्रों में मेट्रो विस्तार को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन घनी आबादी वाले ग्रेटर नोएडा वेस्ट की परियोजना लगातार लंबित है। नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मेट्रो परियोजना की फाइल को मंजूरी देकर केंद्र सरकार के पास भेज दिया था, लेकिन अब तक इसे अंतिम स्वीकृति नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डीपीआर को लगभग तीन बार निरस्त कर रूट में बदलाव किया गया है और वर्तमान में फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय में लंबित बताई जा रही है। इस देरी के कारण क्षेत्र के लाखों निवासी बुनियादी परिवहन सुविधा से वंचित हैं।
नेफोवा के पदाधिकारियों का कहना है कि 15 मार्च को बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखेंगे। उनका उद्देश्य केंद्र सरकार और पीएमओ का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना है ताकि मेट्रो परियोजना को जल्द मंजूरी मिल सके।
एक अन्य निवासी दीपांकर कुमार ने उम्मीद जताई कि प्रदर्शन के बाद सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ होगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि मेट्रो शुरू होने से ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और क्षेत्र का समग्र विकास भी तेज होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें