सेक्टर-11 के पास मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-11 नाले के पास बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पहले से 12 से अधिक केस दर्ज हैं।
सेक्टर-24 थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि पुलिस टीम गांव चौड़ा स्थित सेक्टर-12/22 के पास बुधवार देर रात चेकिंग कर रही थी, तभी एक व्यक्ति काले रंग की बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर वह सेक्टर-11 नाले के पास बाइक से फिसलकर गिर गया। खुद को घिरता देखकर उसने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल की पहचान दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला निवासी जेजे कैंप तिगड़ी दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दिलशाद के खिलाफ दिल्ली के कड़कड़डूमा, साकेत, हौज खास, संगम विहार, सनलाइट कॉलोनी, जीआरपी कैंट, कोतवाली फेज-3 नोएडा, इंदिरापुरम गाजियाबाद में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img