बदमाशों ने ट्रक से उड़ाई 60 गेहूं की बोरी

अमर सैनी

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र में बोलेरो कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक से गेहूं से भरी 60 बोरियां चोरी कर लीं। आरोपियों ने बड़े शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मामले में ट्रक के ड्राइवर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में विनोद पुत्र मनीराम ने बताया कि 20 जून की रात वह अपना 14 टायरा ट्रक लेकर पलवल से दादरी आ रहा था। उसके ट्रक में 600 बोरी गेहूं लदा था। ग्रेटर नोएडा थाना दादरी क्षेत्र के समाधिपुर गांव के पास उसके ट्रक का टायर फट गया। वह टायर बदलने के लिए नीचे उतरा, तभी बोलेरो गाड़ी में सवार चार लोग आए। उन्होंने उसे अपने पास बुलाया और बिल दिखाने को कहा। पीड़ित ने गेहूं का बिल दिखाते हुए बताया कि यह गेहूं एफसीआई का है, जो दादरी जा रहा है। इसी बीच आरोपी उसके ट्रक से 60 बोरी गेहूं चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर के अनुसार वह कई दिनों से जागा हुआ था, वह ट्रक में जाकर सो गया। जब वह सोकर उठा तो उसे चोरी का पता चला। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img