उत्तर प्रदेश : होली से पहले ट्रेनों में लंबी वेटिंग, हापुड़ में स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद

Hapur News : होली का पर्व नजदीक आते ही पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। होली में अभी करीब 20 दिन शेष हैं, लेकिन ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग चल रही है। स्लीपर कोच के साथ ही एसी कोच में भी यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

जिले में पूर्वांचल, बिहार, असम सहित अन्य राज्यों के बड़ी संख्या में लोग नौकरी और व्यवसाय करते हैं। अधिकांश लोग होली जैसे बड़े पर्व पर अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं। चार मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा, जिसको देखते हुए लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करा ली हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग सूची चल रही है।

स्लीपर और एसी दोनों श्रेणियों में सीटों की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिल सकेगी।

भारतीय रेल के मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होली के अवसर पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अगले सप्ताह तक हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली स्पेशल ट्रेनों की सूची और समय सारिणी जारी कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img