Shahdara Incident: शाहदरा में दिल दहला देने वाली घटना, होटल से गिरी युवती, जिंदगी और मौत के बीच जंग
रिपोर्ट: रवि डालमिया
दिल्ली के शाहदरा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 20 वर्षीय युवती ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना फर्श बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत 60 फीट रोड स्थित होटल संतोष रेजिडेंसी में हुई। मामले की पुष्टि शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने की है। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि एक युवती होटल की ऊंचाई से कूद गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुंदर नगरी निवासी 20 वर्षीय युवती और बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय युवक ने होटल में चेक-इन किया था। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। झगड़े के बाद युवती ने गुस्से में आकर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने होटल स्टाफ और युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और होटल के रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल युवती जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ


