Delhi Encounter: उस्मानपुर में क्राइम ब्रांच शकरपुर और असद गैंग के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

Delhi Encounter: उस्मानपुर में क्राइम ब्रांच शकरपुर और असद गैंग के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शकरपुर टीम और मेरठ के कुख्यात ‘असद गैंग’ के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेरठ का नामी गैंग सरगना अपने दो साथियों के साथ न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में आने वाला है। इनपुट मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में जाल बिछाया और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

जैसे ही तीनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर इलाके में पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें रुकने और सरेंडर करने का इशारा किया। लेकिन खुद को घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में गैंग लीडर असद (36), आमिर उर्फ हुसैन (24) और आहिल उर्फ जव्वाद (22) के पैर में गोली लगी और तीनों घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें काबू कर लिया। तीनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं और हाल ही में मेरठ में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में वांटेड चल रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली सब-इंस्पेक्टर को छूते हुए निकल गई। हालांकि एसआई ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गए और कोई गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, नौ खाली कारतूस और एक बाइक बरामद की है। जांच में पता चला है कि यह बाइक दयालपुर इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। मुठभेड़ के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित साथियों की तलाश में भी जुटी हुई है। राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img