Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Dankaur Protest Case: सड़क जाम के बाद 12 नामजद समेत 42 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Dankaur Protest Case: सड़क जाम के बाद 12 नामजद समेत 42 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में 8 फरवरी को हुए सड़क हादसे के बाद प्रदर्शन और जाम लगाने के मामले में पुलिस ने करीब छह दिन बाद सख्त कार्रवाई की है। दनकौर पुलिस ने 12 नामजद और 30 अज्ञात लोगों सहित कुल 42 व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह मामला दनकौर चौकी पर तैनात दरोगा शुभम गुप्ता की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, 8 फरवरी को सैकड़ों लोग बिहारी लाल चौक पर धरने पर बैठ गए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके परिवार के सदस्य बबलू (48) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है और वे आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन और समर्थक संतुष्ट नहीं हुए। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

मुकदमे में जिन 12 लोगों को नामजद किया गया है, उनमें जगन, गीता, मुकेश, देवेंद्र, जोगेंद्र, सुशील, अमित, गोलू, रवि गौतम उर्फ सिंग्गन, अशोक, बबीत और दिनेश शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है, जबकि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें