ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच होगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से हरी झंडी मिल गई है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली क्रिकेट सीरीज जुलाई में होगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से हरी झंडी मिल गई है।
करीब 4 साल बाद अफगानिस्तान की टीम अपने होम ग्राउंड शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलती नजर आएगी। अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा। टी-20 विश्व कप 2024 खत्म होने के बाद अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे और टी-20 सीरीज खेली जानी है। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अफगानिस्तान टीम का होम ग्राउंड रहा है। टीम यहां अभ्यास करती थी। स्टेडियम का संचालन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी करती है। अगले दो दिनों में फाइनल शेड्यूल जारी होने की संभावना है। इसके बाद तैयारियां शुरू कर दी जाएगी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के नामी होटलों में रुकेंगी टीमें
बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश टीम सीरीज के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा के नामी होटलों में टहरेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन और प्राधिकरण की तरफ तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान स्टेडियम और होटलों के पास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img