Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Mahagun Mantra 2 Noida: रजिस्ट्री की मांग को लेकर महागुण कार्यालय में सैकड़ों खरीदारों का हंगामा

Mahagun Mantra 2 Noida: रजिस्ट्री की मांग को लेकर महागुण कार्यालय में सैकड़ों खरीदारों का हंगामा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण मंत्रा–2 सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों ने अपने फ्लैट की रजिस्ट्री की मांग को लेकर सेक्टर-63 स्थित महागुण कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। खरीदारों का आरोप है कि तीन साल से अधिक समय पहले फ्लैट की पूरी कीमत जमा करने के बावजूद उन्हें अब तक मालिकाना हक नहीं मिला है।

निवासियों के अनुसार करीब 1100 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने 50 से 60 लाख रुपये तक की राशि बिल्डर को चुका दी, लेकिन रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। फ्लैट खरीदार नवीन वर्मा ने बताया कि लंबे समय से रजिस्ट्री की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। उनका कहना है कि जब तक फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं होती, तब तक वे कानूनी रूप से अपने ही घर के मालिक नहीं माने जाते।

खरीदारों का दावा है कि बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बकाया राशि जमा नहीं की है, जिसके चलते रजिस्ट्री अटकी हुई है। इस देरी के कारण परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार ऐसे हैं जो वर्षों से ईएमआई और मेंटेनेंस शुल्क दोनों का बोझ उठा रहे हैं।

शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर तक जारी रहा। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन जब कार्यालय के अधिकारियों से बातचीत नहीं हो सकी तो लोगों में नाराजगी बढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित रखा।

प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय परिसर में जमीन पर बैठकर धरना दिया और स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें लिखित में ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे वहां से नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि अब केवल मौखिक वादों से काम नहीं चलेगा, बल्कि रजिस्ट्री की स्पष्ट तारीख और प्रक्रिया की जानकारी लिखित रूप में चाहिए।

यह मामला एक बार फिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रियल एस्टेट परियोजनाओं में देरी और रजिस्ट्री संबंधी समस्याओं को उजागर करता है। खरीदारों की मांग है कि संबंधित प्राधिकरण और बिल्डर मिलकर जल्द समाधान निकालें, ताकि वर्षों से इंतजार कर रहे परिवारों को उनका वैध हक मिल सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें