Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

अभी जेल में ही कटेंगे एल्विश यादव के दिन, जमानत याचिका पर भारी वकीलों की हड़ताल

सांपों के जहर वाले केस में एल्विश यादव को अभी जेल में ही रहना होगा। यूट्यूबर एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी है
सूरजपुर जिला अदालत में वकीलों की हड़ताल की वजह से एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी

अमर सैनी

नोएडा। सांपों के जहर वाले केस में एल्विश यादव को अभी जेल में ही रहना होगा। यूट्यूबर एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी है। सूरजपुर जिला अदालत में वकीलों की हड़ताल की वजह से एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी है। दरअसल एक अधिवक्ता मयूर भाटी के खिलाफ ग्रेटर नोएढा के बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। वकीलों का दावा है कि मयूर भाटी पर फर्जी केस दर्ज किया गया है। वकील इस केस को वापस लेने का मांग कर रहे हैं। अपनी इसी मांग को लेकर वकील हड़ताल पर डटे हुए हैं।

इससे पहले पुलिस ने एल्विश यादव पर लगाए गए NDPS ऐक्ट को हटा लिया था। नोएडा पुलिस की तरफ से कहा गया था कि यह ऐक्ट मिस्टेक से लग गई थी। नोएडा पुलिस ने बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव को बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को भी उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। वकीलों की हड़ताल की वजह से ही यह सुनवाई नहीं हो सकी थी। गुरुवार को भी एल्विश यादव की बेल याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब एल्विश यादव को जमानत के लिए और इंतजार करना होगा। एल्विश यादव पर आरोप है कि महंगी रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का जहर सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने हाल ही में एल्विश यादव के दो साथियों ईश्वर औऱ विनय को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों एल्विश के करीबी साथी थे। ईश्वर के बारे में बताया जा रहा है कि वो एक बैंक्वेट हॉल का मालिक है और वहीं विनय के बारे में बताया जा रहा है कि वो सपेरे राहुल के संपर्क में था। गिरफ्तारी के बाद इन दोनों आरोपियों में से एक ने मीडिया से कहा था कि वो एल्विश यादव को नहीं जानता। जबकि दूसरे आरोपी ने कहा था कि वो एल्विश यादव का दोस्त है। एल्विश यादव को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया था जहां अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *