Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता शेष है तो हाई कोर्ट के दो बार गिरफ्तारी से राहत देने से इंकार के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें देना चाहिए : वीरेन्द्र सचदेवा

श्री सचदेवा ने कहा कि जिस घोटाला के माध्यम से दिल्ली के टैक्स पेयर्स के पैसे को लूटने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है, अब उस नौटंकी का अतिशीघ्र पर्दाफाश होगा और और सच्चाई सबके सामने आएगी।
श्प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की केजरीवाल सरकार के राजनीतिक भ्रष्टाचार का पटाक्षेप अब नज़दीक है।

अभिषेक ब्याहुत
नई दिल्ली, 21 मार्च:

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज विधायक श्री विजेन्द्र गुप्ता के साथ  एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिती में संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में केजरीवाल को हाई कोर्ट ने आईना दिखाया है और अब तो स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली में शराब घोटाले और जलबोर्ड घोटाले के असली सूत्रधार अरविंद केजरीवाल है।

श्प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की केजरीवाल सरकार के राजनीतिक भ्रष्टाचार का पटाक्षेप अब नज़दीक है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने मांग की कि अगर अरविंद केजरीवाल के अंदर थोड़ी भी नैतिकता हो तो जब तक जांच के बाद निर्णय नहीं आ जाता तब तक वह अपने पद से इस्तीफा दें और ई.डी. जांच में सहयोग करें।

श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले कई दिनों से अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक नौटंकी दिल्ली देख रही है और उम्मीद है कि अब जल्द ही उसका पर्दाफाश हो जायेगा। जिस निर्लज्जता से अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला और जल बोर्ड में घोटाला किया उसी निर्लज्जता के साथ कानून का उलंघन करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री सचदेवा ने कहा है की देश में सभी को कानून समान अधिकार देता है  लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घमंड में ई.डी. के सम्मन पर पेश होने की जगह सिर्फ बहानों में उलझ कर रह गए, हमेशा भागते रहे लेकिन आज जब दिल्ली हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है तो इस पूरे मामले में रास्ता साफ हो गया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सम्मन वैध था और यह बात भाजपा पहले दिन से कह रही है, लेकिन  अरविंद केजरीवाल के बार-बार नए बहाने बनाने की कोशिश दिल्ली देख चुकी है। अब केजरीवाल मांग कर रहे हैं कि हम जांच में सहयोग तब देंगे जब हमें सजा नहीं प्रोटेक्शन मिलेगा जो कि बेहद हास्यास्पद है।

श्री सचदेवा ने कहा कि जिस घोटाला के माध्यम से दिल्ली के टैक्स पेयर्स के पैसे को लूटने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है, अब उस नौटंकी का अतिशीघ्र पर्दाफाश होगा और और सच्चाई सबके सामने आएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *