प्लॉट के नाम पर दंपती ने ऐंठ लिए 88 लाख रुपये

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा निवासी एक युवक ने दंपती पर 88 लाख रुपये ऐंठ लेने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दंपती के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई थी।

पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसने फरवरी 2024 में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 25 में एक प्रॉपर्टी डीलर के जरिए 200 मीटर का प्लॉट देखा था। प्लॉट पसंद आने पर डीलर ने उसे प्लॉट खरीदने के लिए ग्रेटर नोएडा निवासी शिखा और उसके पति सुरेंद्र से मिलवाया। पीड़ित ने दंपती से प्लॉट का सौदा 88 लाख रुपये में तय कर लिया था। मार्च तक पीड़ित ने दंपती के अलग-अलग खातों में 88 लाख रुपये भेज दिए थे। अप्रैल माह में रजिस्ट्री के दौरान आरोपी दंपती ने पैसे लेने के बाद भी प्लॉट की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। आरोप है कि आरोपी दंपती ने अपने बाउंसर की मदद से पीड़ित से मारपीट की और घर से भगा दिया। साथ ही जब पीड़ित दनकौर में सेक्टर 25 स्थित प्लॉट देखने जा रहा था तो उसे अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी।

थाने में नहीं हुई पीड़ित की कोई सुनवाई
मामले को लेकर पीड़ित का कहना है कि इसके बाद वह दनकौर थाने गया और मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कई दिनों तक थाने के चक्कर लगवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे तंग आकर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ केस
कोर्ट के आदेश के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी दंपती और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img