उत्तर प्रदेश, नोएडा: शाहबेरी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा, वाहनों की आवाजाही शुरू

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। शाहबेरी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। अब शाहबेरी में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिल जाएगी।
दरअसल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन रोजाना शाहबेरी बाजार होकर गुजरते हैं। रास्ता संकरा होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए शाहबेरी रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए। परियोजना विभाग की वर्क सर्किल एक की टीम ने इस कार्य को दो माह से भी कम समय में इसे पूरा करा लिया है। ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव होने के कारण डायवर्जन भी करना पड़ा, जिससे चारमूर्ति गोलचक्कर पर भी वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया था। अब इस रोड के चालू होने से चार मूर्ति चौक पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से रोड और नाली बनाने का कार्य दिन-रात चला। अब यह पूरा हो गया है। अब शाहबेरी रोड दोनों तरफ से लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा हो गया है, जिससे दो-दो वाहन एक साथ गुजर सकेंगे, जिससे शाहबेरी में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिल गई है। निर्माण कार्य जारी रहने के दौरान एसीईओ प्रेरणा सिंह व जीएम एके सिंह भी नियमित मौके पर जाकर निगरानी कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कार्य संपन्न होने पर परियोजना विभाग की सराहना की। प्राधिकरण ने ट्रैफिक डायवर्जन में सहयोग के लिए पुलिस का भी आभार जताया है। साथ ही दुकानदारों से सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img