उत्तर प्रदेश, नोएडा: गांवों में विकास के लिए अधिकारी नियुक्त होंगे

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। गांवों में विकास कार्य कराने के लिए अब अलग से अधिकारी की नियुक्ति होगी। इस अधिकारी के अंतर्गत एक टीम की तैनाती की जाएगी। इस वित्तीय वर्ष में नोएडा प्राधिकरण गांवों के विकास पर 224 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

कई साल से गांवों के लोग सेक्टरों की तर्ज पर विकास कराने की मांग करते आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी गांवों में तेजी से विकास कार्य कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अफसरों को पत्र लिख चुके। गांवों में गंदगी का बुरा हाल है। जगह-जगह नालियां और सड़कें टूटी पड़ी हैं। सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। बारात घर से लेकर अन्य निर्माण से संबंधित मांगें कई साल से अधूरी पड़ी हैं। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने इस वित्तीय वर्ष में गांवों के विकास पर खर्च होने वाले बजट को बढ़ाया है। अब अलग से ग्रामीण विकास अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने बताया कि गांवों के विकास के लिए अलग से अधिकारियों की टीम बनाई जाएगी। यह खासतौर से विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान पर ध्यान देगी। गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए इस बार दोगुने से अधिक बजट राशि तय की गई है। कोशिश की जाएगी कि इस वित्तीय वर्ष में पूरे बजट का सही प्रयोग हो सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img