उत्तर प्रदेश : हापुड़ के भाजपा नेता ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से की मुलाकात, इन ट्रेनों के स्टॉपेज का किया अनुरोध

Hapur News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंडल उपाध्यक्ष राजू पारीक ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को ज्ञापन देते हुए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों का स्टॉपेज़ दिलाने और दिल्ली शटल ट्रेनों को सुचारू रूप से चलवाने का अनुरोध किया।

ज्ञापन सौंपने का उद्देश्य

राजू पारीक ने रेल मंत्री को बताया कि उत्तर रेलवे का हापुड़ रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां नित्य प्रतिदिन बहुत सी ट्रेनों पर यात्रा करने के लिए इस रेल मार्ग का उपयोग करते हैं। लेकिन कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टोपेज न होने के कारण जनपद और आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में यात्री यहां से ट्रेनों में सवार होते हैं।

ट्रेनों के ठहराव की मांग

भाजपा नेता राजू पारीक ने रेल मंत्री से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सुशासन एक्सप्रेस, बीकानेर साप्ताहिक सुपर फास्ट, श्रमजीवी सुपरफास्ट, उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों का ठहराव होने से देश भर में प्रसिद्ध गुड़ और गल्ला मंडी के लिए प्रसिद्ध हापुड़ के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेल मंत्री का आश्वासन

भाजपा नेता राजू पारीक ने बताया कि रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि शटल ट्रेन का संचालन समय से कराने और अन्य ट्रेनों का हापुड़ में स्टोपेज कराने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन से हापुड़ के रेल यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img