Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

नोएडा की सड़क पर हुआ गड्ढा, ट्रैफिक पुलिस दौड़ी

अमर सैनी

नोएडा। यूपी की हाइटेक सिटी में शुमार नोएडा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार विकास या स्वच्छता की बात नहीं हो रही है। इस बार नोएडा की सड़क पर 10 फीट गहरा
गड्ढा हो गया है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसके बाद नोएडा की ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे को बैरिकेड कर दिया है।

नोएडा में सेक्टर 30 डीपीएस स्कूल के सामने एलिवेटेड रोड के नीचे रविवार को सड़क के किनारे का हिस्सा धंस गया। देखते ही देखते सड़क में 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस बीच वहां से गुजर रहे एक युवक ने गड्ढे की फोटो खींचकर इसकी शिकायत एक्स पर नोएडा पुलिस को टैग करते हुए की। जिसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और गड्ढे को बैरिकेड कर दिया। बताया जा रहा है कि प्राधिकरण की तरफ से देर शाम तक सड़क को ठीक कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सड़क पर एकाएक 10 फीट गहरा गड्ढा होने से लोग सहम गए थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने पहले पेड़ की टहनियों को गड्ढे की तरफ लगा दिया। जिससे की लोग उस तरफ नहीं जाए। साथ ही एक्स पर नोएडा पुलिस को टैग करके भी शिकायत की गई। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और को बैरियर लगवा दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *