Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Panchkula Bus Accident: पंचकूला में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल

पंचकूला में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल

हरियाणा के पंचकूला में आज सुबह बड़ा बस हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार रोडवेज बस नियंत्रण खोने से पलट गई और इस हादसे में 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। वहीं, एक महिला भी गंभीर रूप से घायल है। सभी चोटिल लोगों पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सबका इलाज चल रहा है। पुलिस को संदेह है कि हरियाणा रोडवेज की बस तेज़ रफ़्तार से चल रही थी, जिसकी वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। पुलिस ने बताया कि बस में क्षमता से ज़्यादा लोग सवार थे और सड़कों की खराब हालत भी दुर्घटना के कारणों में से एक हो सकती है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस खचाखच भरी हुई थी और उसमें लगभग 70 बच्चे सवार थे। अस्पतालों से प्राप्त तस्वीरों में स्ट्रेचर पर पड़े छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे हैं। हरियाणा रोडवेज ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *