उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक, डीएम-एसपी रहे मौजूद, लोगों से की ये अपील

Hapur News : आगामी त्यौहार के मद्देनज़र कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मिल-जुलकर रहने की अपील की

दरअसल, सोमवार को डीएम ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) को भाईचारे का त्योहार बताते हुए सभी समुदायों से मिल-जुलकर रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल और यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई। एसडीएम संदीप कुमार और विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे। धार्मिक नेताओं ने त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img