Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिए लगाई ग्रीन नेट

नोएडा में भीषण गर्मी से वाहन चालकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिए चौराहों और तिराहों पर लाल बत्ती के पास ग्रीन नेट की व्यवस्था की जा रही
नोएडा में भीषण गर्मी से वाहन चालकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिए चौराहों और तिराहों पर लाल बत्ती के पास ग्रीन नेट की व्यवस्था की जा रही

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में भीषण गर्मी से वाहन चालकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिए चौराहों और तिराहों पर लाल बत्ती के पास ग्रीन नेट की व्यवस्था की जा रही है। ताकि आम जनता सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने से बच सके। इस व्यवस्था की शुरुआत सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने एनएसईजेड चौराहे से की। नोएडा के अन्य चौराहों पर भी लाल बत्ती के पास ग्रीन नेट लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। जिसके तहत ऐसे चौराहे जहां वाहनों की संख्या बहुत अधिक होती है और रेड लाइट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। ट्रैफिक दबाव के कारण भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए चौराहों और लाल बत्ती के पास ग्रीन नेट की व्यवस्था की जा रही है। ताकि लाल बत्ती और ट्रैफिक रुकने के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी और आम जनता सीधे धूप के संपर्क में आने से बचे रहें और उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने बताया कि एनएसईजेड चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस प्रकार का ग्रीन नेट लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर भी इस तरह का ग्रीन नेट लगाया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *