Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

सीनियरर्स ने जूनियर स्टूडेंटस को बनाया मुर्गा, विरोध करने पर लाठी-डंडों से जमकर पीटा

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक निजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि MBBS के जूनियर छात्रों को मुर्गा नहीं बनने पर सीनियर्स द्वारा लाठी-डंडों से मारा पीटा गया। घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने 13 सीनियर छात्रों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर गांव में रहने वाले ओमवीर भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बेटा कुनाल दनकौर क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम-वर्ष का छात्र है, जो यूनिवर्सिटी परिसर स्थित हॉस्टल में रहता है। कुनाल के साथ उसके कमरे में एक अन्य छात्र भी रहता है। 12 मार्च की रात बेटा अपने रूम पार्टनर के साथ पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान विश्वविद्यालय में ही पढ़ने वाले करीब 13 छात्र उनके कमरे पर पहुंचे व खुद को सीनियर बताते हुए दोनों को मुर्गा बनने को कहा। दोनों ने विरोध किया तो इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने पहले तो उन्हें लात-घूंसों से पीटा, बाद में डंडे से सिर पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर शनिवार को परिजनों ने आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *