Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

नोएडा में होली पर बढ़ेगा व्यापार, पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 20 से 25 प्रतिशत आएगा उछाल

अमर सैनी

नोएडा। इस साल चुनावी माहौल के बीच होली का त्योहार देश भर के व्यापारियों के लिए एक नई उमंग और उत्साह का माहौल लेकर आ रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल होली के त्यौहारी सीजन में देश भर के व्यापार में तकरीबन 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने एक बयान जारी कर कहा की इस साल चुनावी माहौल के बीच होली का त्यौहार है। इससे दिल्ली, एनसीआर सहित देश के तमाम व्यापारियों में काफी हर्ष, उमंग और उल्लास का माहौल है और व्यापारियों को इस साल कारोबार में 20 से 25 प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने आशा प्रकट की कि होली के त्यौहारी सीजन में व्यापार में 25 से 30 हजार करोड़ की वृद्धि होगी। इससे सरकार के खजाने में राजस्व की भी वृद्धि होगी। अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि पिछले साल की भांति इस साल भी व्यापारी वर्ग चाइनीज समान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उसके स्थान पर स्वदेशी निर्मित समान ही बिक्री के लिए दुकानों पर मौजूद रहेगा। साथ ही व्यापारियों की तरफ से ग्राहकों को चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने की अपील की जाएगी।

होलिका दहन सामग्री की हो जांच
उन्होंने कहा कि होलिका दहन उपले या लकड़ी से ही जलाया जाय। उसमें कबाड़ या प्लास्टिक सामग्री नहीं डाला जाए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों/ प्रदूषण विभाग से निवेदन किया गया कि शहर के विभिन्न भागों में होलिका दहन सामग्री की जांच जरूर करें। खासकर नोएडा में झुग्गियों के पास होली सामग्री में कबाड़ व प्लास्टिक, टायर देखे जा रहे हैं। इससे होलिका दहन पर प्रदूषण बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

स्वदेशी निर्मित हर्बल रंग और गुलाल से मनेगी होली
व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चेयरमैन राम अवतार सिंह ने कहा कि व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वदेशी निर्मित हर्बल रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, चंदन, पूजा सामग्री, परिधान सहित अन्य सामग्री ही अपनी दुकान पर रखें और ग्राहकों को होली का सामान देकर बिना हुड़दंग के होली मनाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रेरित करें। साथ ही व्यापारी आपसी एकता, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाने का संदेश देंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *