Noida Samuhik Vivah: नवयुवक मित्र मंडल ने 14 जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह, वर-वधुओं को दिए 60 से अधिक उपहार

Noida Samuhik Vivah: नवयुवक मित्र मंडल ने 14 जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह, वर-वधुओं को दिए 60 से अधिक उपहार

नोएडा। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए नवयुवक मित्र मंडल, नोएडा ने मंगलवार को 14 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। सेक्टर-19 स्थित बारात घर में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग साक्षी बने और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और धरती पर विवाह के बंधन में बंधती हैं। बेटी का विवाह किसी भी अभिभावक के जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और सपना होता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह जिम्मेदारी और भी कठिन हो जाती है। ऐसे में इस तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल सामाजिक सहयोग का प्रतीक हैं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत भी साबित होते हैं।

समारोह में पूर्व विधायक बिमला बाथम, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया और नवजीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का संचालन नवयुवक मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सेक्रेटरी दीपक गोयल व सुमित अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी आशीष अग्रवाल, मनीष बंसल, चिंकू गुप्ता तथा कम्युनिटी सदस्य ह्रितिक गोयल सहित पूरी टीम के अथक प्रयासों से संभव हो सका।

बारात के पारंपरिक स्वागत के बाद वर-वधुओं ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर सभी जोड़े विधिवत परिणय सूत्र में बंध गए। पूरा पंडाल विवाह गीतों और मंगलध्वनियों से गूंज उठा, जिससे माहौल अत्यंत भावुक और उल्लासपूर्ण हो गया।

नवयुवक मित्र मंडल की ओर से नवविवाहित जोड़ों को 60 से अधिक उपयोगी घरेलू उपहार प्रदान किए गए। इनमें बेड, अलमारी, कूलर, डिनर सेट, सिलाई मशीन, साड़ी, पैंट-शर्ट, सूटकेस, चूल्हा-सिलेंडर, कुकर-कड़ाही, मंगलसूत्र, पायल, चुटकी, कोका, गद्दा, तकिया, बाल्टी सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान और वधुओं के लिए श्रृंगार सामग्री शामिल रही। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी ओर से उपहार भेंट किए।

आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना और समाज में सहयोग एवं एकजुटता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img